रिजल्ट सुधारने पर खोली जाएंगी वेतन वृद्धि : प्रमुख सचिव


खबर नेशन / Khabar Nation /अमित सोनी
रायसेन,। मध्य प्रदेश के प्राचार्यो और शिक्षको  का बोर्ड परीक्षा के वार्षिक परिणाम कम होने पर वेतन वृद्धि रोकी गई थी।  ऐसे लगभग 800 लोगो का इस वर्ष का बोर्ड परिणाम उत्तम होने पर वेतन वृद्धि खोली जाएंगी। मुरारीलाल सोनी पूर्व प्रकोष्ठ प्रमुख शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व मे प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा को दिए ज्ञापन पर आज आयुक्त लोक शिक्षण से चर्चा हुई जिसमे आयुक्त द्वारा यह निर्णय लिया गया कि  नवीन परीक्षा परिणाम अच्छा आने पर उनकी वेतन वृध्दि खोल दी जाएंगी। वहीं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अनुरोध पर आज आयुक्त लोक शिक्षण के द्वारा लगभग 50 वेतन वृद्घि परीक्षा परिणाम अच्छा होने पर बहाल कर शिक्षको को तोफा दिया गया। अन्य जेडी और डीईओ द्वारा भी इसी प्रकार कार्यवाही की जावेगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment