पुलिस कप्तान एक्शन मोड में नजर आ रहे है

देवास लगातार पुलिस प्रशासन की सख्ती जारी.. 
कल्किराज डाबी / खबर नेशन /Khabar Nation
एसपी डॉ शिव दयाल के सख्त निर्देशन जिले भर में पुलिस बल भी लगातार अवैध गतिविधियों और गुंडा प्रवृत्तियों, असमाजिक तत्वों, कई अपराधों में लिप्त आरोपियों संदिग्धों पर सख्ती के साथ हो रही कार्यवाही। कल पुलिस कप्तान का शहर में औचक निरीक्षण और आज कोतवाली क्षेत्र में गुंडों का निकाला गया जुलूस। इस प्रकार की पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाहीयो पर आम नागरिको द्वारा की जा रही है सराहना। तो कोरोना सुरक्षा को लेकर भी पुलिस द्वारा मास्क पहनने के लिए जिले भर में सख्ती।सख्ती के साथ हर नागरिक से अपील की जा रही है।
एसपी शिवदयाल ने बताया कि अपराध नियंत्रण में पहली नजर पुलिस की बनी हुई है। हर संभव कोशिश के जिले में सुरक्षा व्यवस्था है बनी रहे। महिला संबंधित अपराध पर जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पूर्व के मुकाबले काफी नियंत्रण है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार..
पिछले वर्षों की तुलना में जिले में अपराध का ग्राफ गिरा, प्रशासन की सतर्कता से शीलभंग 354, अपहरण 363, 366, व बलात्कार 376 जैसे संगीन अपराधों में पिछले वर्षों की दफा कमी हुई हैं। 
पिछले साल के ग्राफ से देखा जाए तो शीलभंग 192 हुए जो घटकर इस वर्ष 163 हुए इस अपराध में 13% कमी हुई, वहीं अपरहण के मामले पिछले वर्ष 108 थे लेकिन इस वर्ष 97 हुए है जिससे बढ़ते अपराध में 15% कमी हुई, वहीं बलात्कार जैसे संगीन अपराध में 18% की कमी हुई है, जो पिछले वर्ष 122 था वह इस वर्ष 100 पर आ चुका है। 
इस तरह जिले में अपराध की दर बढ़ने की जगह कम हुई है। 
दरअसल,, जिस तरह से अपराध जिले में कम रहा है उसे देखते हुए आगे की स्थिति में अपराधों में ओर कमी होना देखा जिला प्रशासन की सतर्कता बता रहा है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment