भ्रष्टाचार के लिए कर्ज ले रही प्रदेश सरकार


Khabar Nation / खबर नेशन
                मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार लगातार कर्ज ले रही है। उन्होंने कहा कि कर्ज का सदउपयोग जनता के हितों के लिए होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार कर्ज लेकर पैसे का उपयोग उन कार्यों में कर रही है, जिनमें भ्रष्टाचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि  यह सरकार पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त है, पूरा मंत्रिमंडल भ्रष्टाचार में लिप्त है। सरकार केवल ऐसे कार्यों को बढ़ावा दे रही है, जिनसे सत्ता में बैठे इनके लोगों के आर्थिक लाभ सधते हैं। प्रदेश में किसान से लेकर आम आदमी तक अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए तरस रहे हैं। विकास के सारे काम ठप्प हैं। न तो किसान का कर्जा माफ हो रहा है, न ही पुल-पुलियों का निर्माण हो रहा है, न ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। इस सरकार ने गरीबों के उपचार के लिये शुरू की गई योजनाएं भी बंद कर दी हैं। दवाईयों के लिए भी गरीब आदमी तरस रहा है। उन्होंने कहा हम गौरवान्वित हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की, जिससे बीमारी में 5 लाख तक की राशि इलाज के लिए मिल जाती है। लेकिन इस सरकार ने उस योजना को लागू नहीं किया और मध्यप्रदेश में गरीब आदमी की स्थिति क्या हो रही है, यह सोच कर भी तकलीफ होती है।

विकास कार्यों में रोड़े अटका रही कमलनाथ सरकार

                प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश सरकार स्वयं तो विकास के काम करती नहीं है, केंद्र से स्वीकृत कार्यों को रोकने का काम कर रही है। जबलपुर में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनना है, मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी रिंग रोड जबलपुर में बनना है, केंद्र सरकार द्वारा भेड़ाघाट में साइंस सेंटर स्वीकृत किया गया है, प्रदेश सरकार इन सभी कार्यों को रोकने में लगी हुई है। कांग्रेस को लगता है कि ऐसे विकास कार्यों को होने से रोक लेंगे तो आने वाले समय में प्रदेश में मजबूत हो जाएंगे, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम कि जबलपुर हो या मध्यप्रदेश, जनता सभी के कामों को बारीकी से देख रही है। इसका दुष्परिणाम कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा और जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का बढ़ता हुआ आक्रोश कमलनाथ और उनके मंत्रियों को दिखाई नहीं दे रहा है, इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है।

                 

Share:


Related Articles


Leave a Comment