किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को बाढ राहत राशि का चेक भेंट किया


खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल । बाढ़ राहत हेतु स्वयं से जमा की गई राशि का चेक आज किसान कांगे्रस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर एवं प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन के नेतृत्व में मप्र किसान कांगे्रस के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी को भेंट किया।
श्री गुर्जर ने राहत राशि का चेक भेंट करते हुए कहा कि कमलनाथ जी की सरकार किसानांे के साथ हर पल खड़ी है और उनको हर संभव मदद करेगी।
श्री गुर्जर ने ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी से यह आग्रह किया कि पूर्व वर्षों के अनुसार कीटनाशक निर्माता कंपनियों की दर निर्धारण प्रक्रिया का पालन मार्कफेड द्वारा किया जाये। श्री गुर्जर ने कहा कि भाजपा शासनकाल में छोटी उत्पादक कंपनियों को नेस्तनाबूत कर कुछ चुनिंदा बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया। कांगे्रस की नीति सदैव लघु-कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की रही है। इन बड़ी कंपनियों के माध्यम से किसानांे को भाजपा ने लूटा है।
पूर्व वर्षों की प्रक्रिया जो कि 25 वर्षों से संचालित थीं, उसी प्रक्रिया को पुनः लागू कर कीटनाशक लघु उद्योगों का पुनरूद्वार कर वचन पत्र के बिंदु पूर्ण करने हेतु श्री गुर्जर ने पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से आग्रह किया।
इस अवसर पर किसान कांगे्रस के पदाधिकारीगण सर्वश्री फिरोज सिद्वीकी, नितिन राजौरिया, सचिन सिंह, रामशरणसिंह राणा, कुलदीप पटेल, अजमल मारण, अर्जुन शर्मा एवं नागेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment