कांग्रेस सरकार में प्रदेश में अपराध भ्रष्टाचार अराजकता का माहौलः भूपेन्द्र सिंह

 

 

कमलनाथ सरकार दलित विरोधी सरकार है : लाल सिंह आर्य

 

सागर में अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना संपन्न

 

  खबर नेशन / Khabar Nation 

 

                सागर। सागर में धन प्रसाद अहिरवार को एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा जिंदा जलाये जाने को लेकर एवं पीड़ित को शासन प्रशासन से किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान एवं स्वास्थ्य उपचार का मुआवजा न देने के विरोध में सोमवार को जिला सहकारी बैंक मैदान में आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन को पूर्व मंत्री विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप लारिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज केरो, सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, पूर्व विधायक डॉ. कैलाश जाटव, जिला अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल पटेल ने संबोधित कर पीड़ित धन प्रसाद अहिरवार को उचित उपचार के साथ ही मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की।

 

                श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराध बढ़े हैं, जिसमें सबसे ज्यादा दलितो पर अत्याचार कर दलित अपराधो को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस सरकार में अपराधां के ग्राफ के साथ में भ्रष्टाचार, अराजकता का माहौल बना हुआ है जिससे जनता भयभीत है। कांग्रेस सरकार कुंभकरणी नींद सो रही है। कांग्रेस सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि जब तक व्यवस्था ठीक नहीं होती तब तक अपराधो पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पीड़ित धन प्रसाद अहिरवार को तत्काल एयर एंबूलेंस उपलब्ध कराकर दिल्ली में उच्च स्तरीय अस्पताल में इलाज कराया जाये एवं पीड़ित परिजन को सुरक्षा मुहैया करायी जाये।

 

                श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि शासन प्रशासन पीड़ित धन प्रसाद अहिरवार के साथ खिलवाड़ कर रहा है, जिसकी भारतीय जनता पार्टी तीखे शब्दो में निंदा करती है उन्होंने कहा कि दलितो पर लगातार अत्याचार हो रहे है और कांग्रेस सरकार मूक दर्शक बनी देख रही है आज जो घटनाक्रम कारित हुआ है यदि पुलिस प्रशासन अलर्ट होता तो धन प्रसाद अहिरवार के साथ इस तरह का घटनाक्रम नहीं हो सकता था लेकिन सरकार एवं सरकार का तंत्र आज मूक दर्शक बने हुए  है। आज प्रदेश में लगातार कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में दलितो पर अत्याचार हो रहे है जिसकी धरना के माध्यम से भर्तसना करते है।

 

                श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि धन प्रसाद अहिरवार की घटना को लेकर गृहमंत्री डीजीपी., एसपी को ज्ञापन देने के पश्चात् भी पीड़ित के परिजनो को न्याय नहीं मिल पा रहा है प्रदेश में कमलनाथ की सरकार अंधी बहरी सरकार के समान कार्य कर रही है दलितो पर लगातार अत्याचार किये जा रहे है। शासन प्रशासन तत्काल कार्यवाही करे नहीं तो भारतीय जनता पार्टी दलितो के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

                मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज केरो ने कहा कि यह धरना अन्याय के खिलाफ है जब तक पीड़ित धन प्रसाद अहिरवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक भारतीय जनता पार्टी कंधा से कंधा मिलाकर धन प्रसाद अहिरवार की लड़ाई लड़ेगी। अत्याचार किसी भी प्रकार का बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

 

                धरना प्रदर्शन को सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। दलितो पर लगातार अत्याचार किये जा रहे है। दलितो पर अपराधो का ग्राफ बड़ा है जिससे यह साबित होता है प्रदेश की कांग्रेस की सरकार दलित विरोधी सरकार है जिसकी भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है। धरना के पश्चात् मजिस्टेट को ज्ञापन सौंपा।

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment