सट्टा खिलाते भाजपा नगर मंडल के महामंत्री पकड़े गए

पुलिस ने उन्हें छोड़कर सबको बंद किया
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि अपराधियों के हौसले इसलिए बुलंद

खबरनेशन/Khabarnation


 

भोपाल , नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार महिलाओं और किसानों के संरक्षण के बजाए सटोरियों और माफियाओं का संरक्षण कर रही है, इसका एक और उदाहरण रायसेन जिले के बेगमगंज में देखने को मिला जहां भाजपा नगर मंडल के महामंत्री कमल साहू को रंगे हाथ सट्टोरियों के साथ पकड़ा लेकिन दबाव में इसे छोड़कर बाकी सबके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिए गए।

        नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि रायसेन जिले के बेगमगंज में 31 जुलाई को पुलिस ने अपराधियों और सट्टोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में रायसेन की स्कवॉड गार्ड टीम ने बेगमगंज के उत्कृष्ट विद्यालय के पास सट्टा खेलते हुए 9 लोगों को पकड़ा। इसमें भाजपा के नगर मंडल के महामंत्री कमल साहू भी थे। स्कवॉड टीम इन्हें सड़क पर घुमाते थाना बेगमगंज को सौंप दिया जहां इनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कमल साहू पर यह आरोप है कि वे खुलेआम सट्टा खिलाते हैं। भाजपा के यह शख्स चूंकि मध्यप्रदेश में चल रहे दो कानून के विशेषाधिकारी हैं इसलिए इन्हें रायसेन एसपी के निर्देश पर पुलिस ने छोड़ दिया बाकि लोग अभी भी बंद हैं। यहां उल्लेखनीय है कि कमल साहू मंत्री रामपाल सिंह के नजदीकी हैं और खुद मंत्री प्रीति रघुवंशी आत्महत्या कांड में उनके परिजनों के अनुसार आरोपी हैं, जिन पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

        सिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इसलिए बुलंद हैं क्योंकि अपराधियों को या तो भाजपा नेताओं मंत्रियों का संरक्षण प्राप्त है या वे खुद अपराधों से जुड़े हैं। सिंह ने कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से कहा है कि वे अपना गृहमंत्री होने का दायित्व निभाएं और इस प्रकरण को संज्ञान में लें।

Share:


Related Articles


Leave a Comment