सिवनी जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री राकेशसिंह ने सिवनी जिले में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से घायलों के उपचार के लिए समुचित इंतजाम किए जाने का आग्रह किया है।
सिवनी जिले में कार और ट्रक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंह ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मिक शांति की कामना की है। श्री सिंह ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों के उपचार के लिए शासन की ओर समुचित व्यवस्था की जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना भी की है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment