सेप्टिक टैंक का सीवेज सड़क पर आया, लगा 75 हजार का फाईन

 

- कॉलोनाईजर्स के खिलाफ निगम ने की कार्रवाई, वसूली राशि
Khabar Nation /खबर नेशन
भोपाल। सेप्टिक टैंक का सीवेज सड़क पर आने के कारण लोगों को हुई परेशानी और गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने कॉलोनाईजर्स के खिलाफ स्पॉट फाईन लगाते हुए अगल-अलग प्रकरण में 75 हजार रूपए वसूल किए। यह कार्रवाई निगम के अलग-अलग जोन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों में की गई। वहीं निगम ने आस-पास के कॉलोनाईजर्स को समझाईश दी कि यहां भी सीवेज बहा तो निगम स्पॉट फाईन लगाएगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के मद्देनजर नगर निगम शहर में गंदगी करने वालों पर स्पॉट फाईन लगाते हुए जुर्माना राशि वसूल कर रहा है। निगम आयुक्त विजय दत्ता ने सभी 19 जोन के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों सहित वार्ड दरोगाओं को निर्देशित किया है कि आपके क्षेत्र में कहीं भी कॉलोनी या मकान से सीवेज सड़क पर आए तो संबंधित के खिलाफ स्पॉट फाईन लगाया जाए। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार भ्रमण कर सड़क पर बहने वाले सीवेज पर सतत निगरानी कर रहीं हैं। निगम ने अब तक 5 कॉलोनाईजर्स पर 75 हजार रूपए का स्पॉट फाईन लगा दिया है। कार्रवाई के तहत चिनार बिल्डर्स पर 25 हजार, आधारशिला वेस्ट क्लब वेल्फेयर सोसायटी पर 5 हजार, रॉयल होम्स अयोध्या नगर पर 25 हजार और हरसिद्धी कॉम्पलेक्स जेल रोड पर 20 हजार रूपए स्पॉट फाईन किया गया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment