विशाखापत्तनम गैस दुर्घटना पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख

 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने विशाखापत्तनम में हुई गैस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मिक शांति की कामना की है। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विशाखापत्तनम के एक केमिकल प्लांट से घातक स्टाइरीन गैस का रिसाव बड़ी औद्योगिक त्रासदी और दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि इस घातक गैस के प्रभाव से 11 से अधिक लोग काल के गाल में समा गए हैं, जिनमें कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं। श्री शर्मा ने इस हादसे से पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। श्री शर्मा ने कहा कि गैस के कारण बीमार हुए जो हजारों लोग अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment