ऑनलाइन प्रतियोगिता में विजेताओं को दिए पुरस्कार
खबर नेशन/ Khabar Nation
विदिशा। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ ने कोरोनाकाल में बच्चों के बीच ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई थीं। जिसमें बच्चों की प्रतिभाओं को देखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है।
माधवगंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित हुए सादा समारोह के दौरान संघ के पदाधिकारियों और समाजजन ने विजेता बच्चों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप दिए। बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान जहां बच्चों के पास करने के लिए कुछ नहीं था। ऐसे में ऑनलाइन बच्चों से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने प्रोत्साहित किया गया। रंगोली, चित्रकला, निबंध, कविता आदि के जरिए आपस में प्रतियोगिता कराई गई। सफल विद्यार्थियों को रविवार को पुरस्कृत किया गया।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!