माता टेकरी पर अलसुबह से दिखा आस्था को नजारा,

नवरात्रि पर्व आज से हुआ प्रांरभ, टेकरी पर लगा भक्तों का तांता
कल्किराज डाबी खबर नेशन Khabar Nation
देवास। शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होते ही माता चामुण्डा और मां तुलजा भवानी के दरबार में भक्तों का तांता अलुसबह से लगना प्रारंभ हो गया। कोरोना महामारी के चलते भी नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में सुबह से माता भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। कोई गुटने के बल तो कोई पैदल ही माँ के दरबार मे पहुंचा।बड़ी संख्या में माता के भक्त सुबह आरती में शामिल हुए और मां की आराधना की। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से माता के भक्त मां के दरबार में शीश झुकाने पहुंचे। नवरात्रि के पहले ही दिन माता का दरबार मां के जयकारों से गुंज उठा। अलसुबह से महिलाएं, पुरूष और बच्चे मां माता के दराबार पहुंचे। कोरोना के नियमों का पालन करवाने के लिए प्रशासन की कोई व्यवस्था नजर नही आई। माता के भक्त फेस मास्क बिना लगाये ही माता टेकरी पर नजर आए। वही पहले दिन अलसुबह ही सोशल डिस्टेंसिग का भी कोई पालन नही  हुआ। प्रशासन की बड़ी लापरवाही का नजारा देखने को मिला।

Share:


Related Articles


Leave a Comment