पॉलीवुड में खुशी की धमाकेदार एंट्री

इंदौर। मुंबई में वॉयस ऑफ वैली के नाम से मशहूर पार्श्व गायिका और अभिनेत्री खुशी ठाकुर ने अब पॉलीवुड पंजाबी इंडस्ट्री में भी अपनी दमदार एंट्री कर दी है।उन्होंने कहा इंदौर स्वच्छ शहर में ही नहीं संगीत में भी नम्बर वन है। पंजाबी संगीत की कद्रदानी में आगे है। सोलन की खुशी ठाकुर पिछले लंबे समय में माया नगरी में हैं और अब तक कई फिल्मों व वीडियो सांग में अपनी आवाज के साथ अभिनय भी कर चुकी हैं और कई पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी हैं। वहीं अब उनका पहला पंजाबी गाना भी रिलीज हो गया है। उन्होंने पंजाब के प्रसिद्ध डायरेक्टर गोपी ढिल्लो के मार्गदर्शन में पंजाबी वीडियो सांग ‘मेरा दिल तोड़ के न जाणा सजना’ में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। इस गाने को काफी पंसद किया जा रहा है और गाने में खुशी ठाकुर की दर्द भरी आवाज का एक अलग ही अंदाज श्रोताओं को खूब पंसद आ रहा है। इस पंजाबी सांग की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अब तक कितने ही टिक टॉक स्टार इस गाने पर टिक टॉक भी बना चुके हैं। वहीं मुंबई इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने खुशी ठाकुर की नई शुरुआत को लेकर खूब तारीफ भी की गई है। वहीं खुशी ठाकुर ने इस गाने के साथ पंजाबी इंडस्ट्री में प्रवेश किया है। आने वाले कुछ दिनों में उनके और पंजाबी गाने आने वाले हैं, जिसमें डिफाल्टर जटी का उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस गाने में जहां खुशी ठाकुर के साथ ही राज बजाज ने अपनी आवाज दी है। वहीं इस गाने की सफलता से उत्साहित खुशी ठाकुर का कहना है कि इसका सारा श्रेय निर्देशक गोपी ढिल्लो को जाता है। खुशी ने बताया कि अभी उनके कई और पंजाबी सांग आने वाले हैं, जिसमें डिफाल्टर जटी का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment