जब शक्ति पर वासना सिर चढ़ती है तो उसके नाक कान काटना तय हैं


अर्पित उपाध्याय / खबर नेशन/ Khabar Nation
विदिशा। किला अंदर स्थित वेंकटेश बालाजी मंदिर परिसर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठवें दिन बुधवार को भरत मिलाप, सीता हरण संवाद का वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित प्रवीण शर्मा ने कहा कि जब शक्ति पर वासना सिर चढ़ती है तो उसके नाक कान काटना तय हैं अर्थात अपयश होना ही है। सूर्पनखा जब वासना के लालच में आकर भगवान राम और लक्ष्मण जी के पास पहुंचती है और विवाह का प्रस्ताव रखती है तो लक्ष्मण जी उसके नाक कान काट देते हैं। इस दौरान वात्सल्य स्कूल संचालक देवना अरोरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह डोंगर, बेतवा उत्थान समिति उपाध्यक्ष हितेंद्र रघुवंशी, सर्व ब्राह्मण समर्पण सेवा समिति अध्यक्ष कंचन शर्मा, सीमा चतुर्वेदी, नेहा शर्मा द्वारा कथा व्यास कान्हा जी का स्वागत सम्मान किया। सर्व ब्राह्मण समर्पण सेवा समिति और बेतवा उत्थान समिति द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद और मास्क वितरण कराए गए। इस दौरान विजय बृजेश चतुर्वेदी, सतीश व्यास, कुलदीप शर्मा आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment