आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का मनाया 75वां अवतरण दिवस

अर्पित उपाध्याय / खबर नेशन / Khabar Nation

विदिशा। संत शिरोमणि वर्तमान के वर्तमान आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का 75वां अवतरण दिवस समारोह आचार्यश्री के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री समता सागर जी महाराज एवं एलक निश्चय सागर जी महाराज के सानिध्य में शीतलधाम हरीपुरा में भव्य समारोह हुआ। इस अवसर पर जैन गुरुवर सेवा समिति संस्था द्वारा मिष्ठान एवं स्वल्पाहार का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक अतुल शाह, पंकज जैन, डा. राजीव चौधरी, संस्था के अध्यक्ष विशाल सिंघई, मंत्री संदीप जैन, कोषाध्यक्ष निरंजन सेठी, संस्था के मार्गदर्शक सदस्य संस्थापक अध्यक्ष मनीष सिंघई, हितेश जैन, संजीव जैन, मनीष जैन, पीयूष जैन, आतिश, अप्सरा, गौरव जैन आदि समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment