कार्यकर्ता संकल्प लेकर मैदान में उतरें, निश्चित ही जीत हमारी होगीः हितानंद शर्मा

प्रदेश संगठन महामंत्री ने भिण्ड जिले के अटेर, लहार, मेहगांव, गोहद के कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित
 

खबर नेशन / Khabar Nation

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। यह दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही बना है। मिशन 2023 विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता अपनी संगठन शक्ति के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर संकल्प लेकर कार्य करेंगे तो निश्चित ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। हम सभी को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भिण्ड जिले के अटेर, लहार, मेहगांव और गोहद विधानसभा की संचालन समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
श्री हितानंद जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से हर वर्ग के लोगों को लाभ दिलाएं और उन्हें संगठन की विचारधारा और रीति नीति से अवगत कराकर पार्टी से जोडें। जब हम निचले स्तर तक इस अभियान को ले जाएंगे तो निश्चित ही हमारी ताकत और अधिक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक बूथ को जिताने की जिम्मेदारी एक-एक कार्यकर्ता की है। सभी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं के साथ स्थानीय समिति की बैठक आयोजित कर लोगों को संगठनात्मक कार्यक्रमों से जोडने का काम करें। जहां भी हमारे बूथ कमजोर हैं, उसे सुदृढ़ बनाना है और 51 प्रतिशत वोट हासिल करने के लक्ष्य को पूरा करना है।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्रसिंह नरवरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय, जिला प्रभारी श्री जयप्रकाश राजौरिया, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरुआ, श्री रणवीर जाटव विधानसभा संयोजक श्री रामबाबू उपाध्याय सहित विधानसभा संचालन टोली के सदस्य उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment