गुरू को धोखा देने वाले दिल्ली की जनता का साथ क्या देगेंः शिवराजसिंह चौहान

 

खबर नेशन / Khabar Nation

 

 

                भोपाल/दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल 4 साल मोदी जी और एलजी काम नहीं करने दे रहे हैं, ऐसा बोलकर जनता को गुमराह करते रहे। चुनाव आते ही अब क्या हो गया, वहीं मोदी जी है, वही गवर्नर है अब अपनी उपलब्धियों का ढिंढोरा पीट रहे हैं। जब देखो मुख्यमंत्री इंडिया गेट पर सो रहे हैं, धरना दे रहे हैं और अब चुनाव आया है,तो घर-घर जा रहे हैं। अगर दिल्ली की जनता के हित में काम किया होता तो यह नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि अपने गुरु श्री अन्ना हजारे को धोखा देने वाले केजरीवाल दिल्ली की जनता का साथ क्या देगें। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को दिल्ली के हरिनगर में भाजपा उम्मीदवार श्री तेजिंदर बग्गा के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कही।

 

यह चुनाव दिल्ली के विकास का चुनाव

 

                श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हरिनगर के प्रत्याशी श्री तेजिंदर बग्गा को केवल दिल्ली के लोग नहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश के युवा जानते हैं। बग्गा बेबाक ढंग से जनता की समस्याओं को लेकर आवाज़ उठाते हैं और भाजपा की जनहितकारी नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुँचाते हैं। यह चुनाव दिल्ली के विकास और जनता के कल्याण का चुनाव है। जनता और देश की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य है। परंतु केजरीवाल बिजली फ्री, पानी फ्री का चुनावी वादा कर रहे है जो सिर्फ दिखावा है। जामिया, जेएनयू में आप पार्टी के विधायक ने ही छात्रों को भड़काया और दंगे करवाए, ऐसे लोग दिल्ली का क्या विकास करेंगे।

 

मोदी जी ने डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार कर दिखाया

 

                नागरिकता संशोधन कानून किसी मुस्लिम भाई के खिलाफ नहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ना झेलने वाले हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई भाई-बहनों को न्याय देने वाला यह मानवीय कानून है। धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आये शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलेगी। शरणार्थियों को न्याय देने का काम मोदी जी ने किया है। मोदी विपक्ष की गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं है। इस कलयुग में श्री नरेन्द्र मोदी राम है तो श्री अमित शाह हनुमान है। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करके दिखाया है। लोग कहते थे कि धारा 370 हट नहीं सकती लेकिन मोदी जी ने 70 साल के कलंक को साफ कर दिया, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

 

               

Share:


Related Articles


Leave a Comment