सात आईएएस अधिकारी स्थानांतरित

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल: राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारी के स्थानांतरण आदेश जारी किये हैं। अमर पाल सिंह उप सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग को अपर आयुक्त (राजस्व) सागर संभाग, रामप्रताप सिंह जादौन उप सचिव गृह तथा कार्यपालक संचालक आपदा प्रबंध संस्थान (डीएमआई) को अपर आयुक्त (राजस्व) जबलपुर संभाग और प्रीति जैन प्राचार्य राजस्व प्रशिक्षण शाला इंदौर को अपर आयुक्त (राजस्व) भोपाल संभाग पदस्थ किया गया है।

संदीप जी.आर. अपर कलेक्टर सागर को अपर कलेक्टर जबलपुर, तन्वी हुड्डा अपर कलेक्टर भोपाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मण्डला, ऋजु वाफना अपर कलेक्टर जिला सिंगरौली को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना तथा सलोनी सिडाना अपर कलेक्टर जबलपुर को अपर कलेक्टर भोपाल पदस्थ किया गया है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment