श्री पशुपतिनाथ मंदिर गोविन्दपुरा में गंगाजली कलश यात्रा एवं रूद्राभिषेक का आयोजन सम्पन्न

आमजन के लिए खुली गर्भ ग्रह

खबरनेशन/Khabarnation  

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को गोविन्दपुरा स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में विशाल गंगाजली कलश यात्रा (शिव बारात) का आयोजन कर प्रदेश शासन के जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा, समाज के अध्यक्ष रामू शर्मा सहित पदाधिकारी एवं अपार श्रद्वालुओं ने भगवान श्री पशुपतिनाथ का रूद्राभिषेक किया। आज पूरे दिन आमजन के लिए पशुपतिनाथ मंदिर का गर्भ गृह दर्शन के लिए खुला रहा। यह जानकारी श्रीपशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष श्री रामू शर्मा ने दी। 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, विधायक विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, कार्यपालक निदेशक भेल के दुर्गेश कुमार ठाकुर, कैलाश मिश्रा, महेश मालवीय,  सुषमा चैहान, डाॅ.  प्रतिभा ठाकुर, समाज के पूर्व अध्यक्ष डोलराज भण्डारी,जगन्नाथ पौडेल, विष्णु शर्मा, लोकनाथ तिमिल्सेना, उपाध्यक्ष कमल थापा, जानुका भटराई, महामंत्री के.बी खडका, कार्यालय मंत्री विष्णु आर्याल, कोषाध्यक्ष भरत आर्याल, प्रबंधक  नारायण न्यौपाने, श्री हरी काफ्ले, संगठन मंत्री  यादव अधिकारी, सुर्य नारायण पंथ ने भगवान भोलनाथ का दर्शन किये। विशाल गंगाजली कलश यात्रा में जबलपुर के कलाकारों का शिव बारात, नेपाल के पंरम्परगत पन्चेबाजा के साथ सोमवार को प्रातः 8.30 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर न्यू मार्केट से प्रारंभ होकर सुभाष नगर होते हुए दोपहर 12.15 बजे श्री पशुपतिनाथ मंदिर गोविन्दपुरा पहुचंकर रूद्राभिषेक किया गया। 

5 मार्च को दोपहर 12 बजे विशाल भण्डारा प्रारंभ होकर सांय 4 बजे समापन होगा। समाज के अध्यक्ष रामू शर्मा, उपाध्यक्ष कमल थापा, जानुका भटराई, महामंत्री के.बी खडका, कार्यालय मंत्री विष्णु आर्याल, कोषाध्यक्ष भरत आर्याल, प्रबंधक  नारायण न्यौपाने, हरी काफ्ले, संगठन मंत्री यादव अधिकारी, सुर्य नारायण पंथ ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील की है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 4 और 5 मार्च को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करने एवं प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment