सघन जांच अभियान में 9733 खाद-बीज-कीटनाशक गोदामों का निरीक्षण

 

15 दिन में 872 प्रकरणों में हुई कार्यवाही ; 6 मामलों में दर्ज कराई गई एफ.आई.आर.

 खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल :किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा जारी प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान में 15 दिन में 9733 खाद, बीज और कीटनाशक गोदामों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जाँच दलों ने 6834 नमूने इकट्ठे किए। अनियमितता पाये जाने पर 872 प्रकरणों में कार्यवाही की। साथ ही 6 प्रकरणों में विक्रेताओं के खिलाफ एफ.आई.आर. भी दर्ज की गई।

 

सघन जाँच अभियान के दौरान अभी तक 3878 उर्वरक गोदामों का निरीक्षण कर 2767 नमूने लिये गए। अनियमितता पाए जाने पर 337 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। उर्वरक निर्माण की 18 इकाईयों का निरीक्षण कर 26 नमूने लिये गए। बीज विक्रताओं के 4242 गोदामों की जाँच कर 3403 नमूने लिये गए और 210 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। कीटनाशक दवाओं के 1595 गोदामों का निरीक्षण कर 638 नमूने लिये गए। अनियमितता पाए जाने पर 325 प्रकरणों में कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

Share:


Related Articles


Leave a Comment