लाखों रूपये खर्च कर बनाये गये टॅायलेट्स पर लगा हुआ है ताला

खबर नेशन / Khabar Nation

आयोग ने कलेक्टर एवं निगमायुक्त, जबलपुर से 15 दिन में मांगा जवाब

जबलपुर शहर में बने बस स्टॅापों में बसों का इंतजार करने वाले महिला व पुरूष यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले इसी उद्देश्य से लाखों रूपये खर्च कर इनके समीप टॅायलेट्स बनाए गए थे। इन टॅायलेट्स में कई जगह ताला पड़ा है। जरूरतमंद महिला व पुरूष यात्री नैसर्गिक जरूरतों के निस्तार के लिये यहां-वहां भटकने को मजबूर है।

इन लोगों को यह चीज हैरान कर रही है कि नगर निगम को टॅायलेट्स का ताला खुलवाने और वहां पर सफाई कराने की फुर्सत नहीं है, लेकिन टॅायलेट्स के ऊपर होर्डिंग्स जरूर जगमगा रहे हैं। जिन टॅायलेट्स का ताला खुला है, वे भी इतने ज्यादा गंदे हैं कि वहां पर खड़ा होना भी मुश्किल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम जबलपुर ने अब जनसुविधा केन्द्रों का भी सौदा करना शुरू कर दिया है। होर्डिंग्स एजेंसी और नगर निगम टॅायलेट्स के ऊपर विज्ञापन लगवाकर लाखों रूपये कमा रहे हैं और आम लोगों से सुविधाओं के नाम पर सिर्फ छल किया जा रहा है।

मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग के माननीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर ममतानी ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त, जबलपुर से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के बारे में पंद्रह दिन में जवाब मांगा है। 

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment