कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे : मंत्री श्री पटेल


खबर नेशन /Khabar Nation
 किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने आज संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्यप्रदेश मंडी बोर्ड के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। श्री  बी बी फौजदार ने बताया कि मॉडल एक्ट 2020 लागू होने से मंडियों की आय में कमी होगी जिससे अधिकारी कर्मचारियों के वेतन भत्तों में भी  परेशानी आ सकती है। इससे उनके परिवारों की आजीविका  एवं भरण पोषण में भी दिक्कत आ सकती है।  मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि मॉडल एक्ट 2000 लागू होने से किसानों को फायदा होगा और कर्मचारियों को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने देंगे। मंडी बोर्ड किसानों के हितों के साथ ही मंडी बोर्ड के अधिकारी कर्मचारियों के हितों को  ध्यान में रखा जाएगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment